कोतवाली से सोनौली तक बदली कमान, महराजगंज में 29 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें एक निरीक्षक समेत आठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है, जबकि 21 उप निरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।सबसे अहम बदलाव में निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। वहीं अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली, आलोक कुमार सिंह को मिठौरा चौकी से थानाध्यक्ष कोल्हुई और कुंवर गौरव सिंह को कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा बनाया गया है। घुघली के थानाध्यक्ष सूरज कुमार को थाना नौतनवा भेजा गया है। सिंदुरिया के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली की कमान दी गई है। सोनौली के थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा को श्यामदेउरवा भेजा गया है, जबकि अनूप तिवारी को ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है। कई चौकी प्रभारियों को नई जगह भेजा गया है, जबकि कुछ उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन और जनसुनवाई सेल में तैनाती मिली है।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : एसपी शक्ति मोहन के ‘शक्ति’ अभियानों का असर, सड़क हादसों में कमी के मामले में यूपी में नंबर-1 बना महराजगंज